ब्राउज़र हिस्ट्री कैसे डिलीट करें

browser history

Updated: 26 September 2026. Internet Explorer के कदम हटा दिए गए हैं। वह ब्राउज़र अब नहीं चलता। यह आपके अपने ब्राउज़र की हिस्ट्री है।

Chrome

  1. Chrome खोलें। ऊपर दाईं ओर तीन बिंदु, फिर Delete browsing data।
  2. समय सीमा चुनें।
  3. Browsing history चुनें। कुकीज़ और कैश तभी चुनें जब साइटों से दोबारा साइन इन करना मंजूर हो।
  4. Delete data दबाएं।

Chrome की मदद: Delete browsing data।

Microsoft Edge

  1. Edge में Settings खोलें।
  2. Privacy, search, and services में Clear browsing data चुनें।
  3. समय सीमा और Browsing history चुनकर साफ करें।

Firefox

  1. मेनू से Settings खोलें।
  2. Privacy & Security में History के पास Clear History दबाएं।
  3. समय सीमा और Browsing & download history चुनें।

Firefox की मदद: Delete browsing history। फोन पर ऐप का मेनू खोलकर History और Clear browsing data देखें। नाम थोड़ा अलग हो सकता है।

Spread the love

Related posts