Gmail में ऑटो रिप्लाई कैसे लगाएं (2026)

set Up an Auto Reply in Gmail

Updated: 26 September 2026. यह Gmail का Vacation responder है। बटन का नाम स्क्रीन पर थोड़ा अलग दिख सकता है।

कंप्यूटर पर ऑटो रिप्लाई चालू करें

  1. कंप्यूटर पर Gmail खोलें।
  2. ऊपर दाईं ओर Settings खोलें, फिर See all settings।
  3. General टैब में Vacation responder तक स्क्रॉल करें।
  4. Vacation responder on चुनें।
  5. शुरुआत और आखिरी तारीख, विषय और संदेश लिखें।
  6. सिर्फ अपनी कॉन्टैक्ट्स को जवाब भेजना हो तो संदेश के नीचे वाला बॉक्स चुनें।
  7. पेज के नीचे Save Changes दबाएं।

यह कैसे चलता है

  • जवाब शुरुआत की तारीख को आधी रात से चलता है और आखिरी तारीख को रात 11:59 बजे बंद होता है। पहले बंद करना हो तो इनबॉक्स के ऊपर वाले बैनर में End now दबाएं।
  • ज्यादातर लोगों को यह जवाब पहली बार ही मिलता है। चार दिन बाद फिर मेल करें, या आप संदेश बदल दें, तो उन्हें नया जवाब जा सकता है।
  • स्पैम और मेलिंग लिस्ट पर यह जवाब नहीं जाता।
  • हस्ताक्षर चालू हो तो वह जवाब के नीचे जुड़ जाता है।

आधिकारिक कदम: Gmail vacation responder।

Spread the love

Related posts