Google Photos से डिलीट फोटो कैसे वापस लाएं

google photos

Updated: 26 September 2026. मिटाई हुई फोटो तभी वापस आती है जब वह अभी Trash में हो।

कंप्यूटर पर

  1. photos.google.com खोलें और उसी Google खाते से साइन इन करें जिससे फोटो बैकअप हुई थी।
  2. बाएं तरफ Trash खोलें।
  3. फोटो या वीडियो चुनें।
  4. ऊपर Restore दबाएं। वह वापस लाइब्रेरी और पुराने एल्बम में आ जाती है।

Android पर

  1. Google Photos ऐप खोलें।
  2. नीचे Collections, फिर Trash।
  3. आइटम को दबाकर रखें और Restore चुनें।

कितने दिन तक रहती है

  • बैकअप हुई फोटो और वीडियो Trash में 60 दिन रहती हैं।
  • जो बैकअप नहीं हुईं, वे 30 दिन रहती हैं।
  • Trash खाली कर दिया हो या Delete permanently चुन लिया हो तो Google उसे वापस नहीं करता।

स्रोत: Restore recently deleted photos and videos।

Spread the love

Related posts